Uncategorized

सुशासन तिहार के पूर्व दर्री मे एसडीएम की जनचौपाल लोगो मे भ्रम की स्थिति

ग्राम दर्री मे 6 को आयोजित है सुशासन तिहार

थान खम्हरिया-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का उचित क्रियांवयन व समस्याओ को लेकर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जगह जगह सुशासन तिहार 2026 के आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत थान खम्हरिया तहसील के समीपस्थ ग्राम दर्री मे 6 मई को आयोजित है,इसके पूर्व 2 मई को एसडीएम पिंकी मनहर द्वारा विभागीय आमलो के साथ जन चौपाल लगाकर ग्रामीणो की समस्या सुनी गयी जिससे ग्रामीणो मे भ्रम की स्थिति निर्मित हो गयी है।जन चौपाल मे प्राप्त आवेदनो का आनलाईन नही होगा जबकि सुशासन तिहार शिविर का आवेदन आनलाईन पंजीबध्द होगा।कई ऐसे ग्रामीण है कि जनचौपाल को ही सुशासन तिहार का हिस्सा मान रहे है।कुल मिलाकर प्रशासनीक अधिकारी सुशासन तिहार मे विकट समस्याओ और ग्रामीणो को टटोलने इसके पूर्व जनचौपाल लगाई ताकि ग्रामीणो की विकराल समस्या उच्चस्थ अधिकारी तक ना पहूंच पाये और समस्याओ का निराकरण कर लिया जावे इसी मंशा को लेकर जनचौपाल लगाई जिसकी जानकारी मिडिया जगत को भी नही दी गई है वही 6 मई को आयोजित सुशासन तिहार का भी प्रचार प्रसार नही हो रही है प्रशासन गुपचुप तरीके से जनचौपाल के माध्यम से ग्रामीणो की समस्यओ को परखने के अलावा कुछ भी नही कर रही है केवल शिविर मे कम आवेदन प्राप्त हो इस बिना पर एसडीएम ने लगाई जनचौपाल जिससे लोग भ्रमित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button