Uncategorized

राष्ट्रीय डेंगू दिवस

देश भर में 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन थीम ‘‘ ष्डेंगू नियंत्रण में सामुदायिक भागीदारीः जाॅच करें,साफाई करें और ढकें, (Community Participation Dengue Control:Check,Clean and Cover) पर आधारित है, इस अवसर पर कलेक्टर महोदया सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी;(NVBDCP) डाॅ. बी.एल. राज के देखरेख में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला चिकित्सालय, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य कंेद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं समस्त शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आयोजित किया गया, इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला नोडल अधिकारी डाॅ. बी.एल. राज जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसका उद्देश्य डेंगू जैसे जानलेवा बीमारी के रोकथाम व बचाव के संबंध में जनजागरूकता फैलाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि डेंगू बीमारी संक्रमित मादा एडिस मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू का मच्छर साफ व स्थिर पानी में पनपता है, डेंगू बीमारी के प्रमुख लक्षण अचानक तेज बुखार, तेज सिर दर्द, मांस पेशी व जोडों में दर्द, जी मचलाना, उल्टी, आंतरिक रक्त स्त्राव, आखो के पीछे दर्द,नाक व मसूडे में खून आना इत्यादि है, इन लक्षणों से पीड़ित मरीजों का तत्काल जांच कर समुचित ईलाज दिया जाना चाहिये, जो कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो एवं जिला चिकित्सालय में निःशुल्क उपलब्ध है।

जिला नोडल अधिकारी ने जानकारी दिया कि मच्छर एवं लार्वा स्त्रोत नियंत्रण गतिविधि के अंतर्गत जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल एवं जला हुआ मोबिल आॅयल डालें, घर के आसपास के गडढो में पानी एकत्रित न होने दे, कूलर की नियमित सफाई करें, टायर व पुराने बर्तन में जमा पानी को फेंक दें, सामान्य मच्छरदानी को कीटनाशक से उपचारित कर उपयोग में लाएं। डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामोल ले सकते हैं। एस्प्रीन या इबुब्रेफेन का इस्तेमाल अपने आप ना करें। डाॅक्टर की सलाह लें। डेंगू के हर रोगी को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नही पडती।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अमृत लाल रोहलेडर व जिला नोडल अधिकारी;(NVBDCP) डाॅ.बी.एल.राज, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लता बंजारे, हीना डीपीएचएन,व्ही.बी.डी. पर्यवेक्षक गुलाबचंद साहू, अर्जुन लाल डाटा मैनेजर आईडीएसपी ,LHV वं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button