छत्तीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा में जनजातीय गौरव दिवस पर संस्कृति की झलक तो दिखी, लेकिन अव्यवस्था और बिरसा मुंडा के वंशजों की उपेक्षा पर फूटा आदिवासी समाज का गुस्सा

बेमेतरा : जिला मुख्यालय के सिंघौरी स्थित टाउन हॉल में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर परजिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंराज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा और कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई सहित कईजनप्रतिनिधि व अधिकारी शामिल हुए। एक ओर जहां मंच पर लोकगीत, पारंपरिक वाद्य यंत्र और रंग–बिरंगेआदिवासी परिधानों में कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में शामिल होनेआए आदिवासी समाज के लोगों और पदाधिकारियों ने अव्यवस्थाओं व बिरसा मुंडा के परिवार की उपेक्षा कोलेकर नाराजगी भी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेभगवान बिरसा मुंडा के गौरवशाली इतिहास को चिरस्थाई रखने के लिए प्रतिवर्ष 15 नवंबर को जनजातीय गौरवदिवस मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि मात्र 25 वर्ष की आयु में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजीहुकूमत के खिलाफ ऐसा आंदोलन खड़ा किया, जिसने ब्रिटिश सत्ता को हिला दिया। सांसद ने आगे कहा किजनजातीय समाज इस देश की मूल धरोहर है, जिसने सदैव जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए कार्य कियाहै।

दूसरी ओर, जिला स्तरीय इस आयोजन में दूर–दराज से पहुंचे ग्रामीणों और समाज के लोगों को बुनियादीसुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ा। कार्यक्रम में अव्यवस्था का आलम यह रहा कि घंटों इंतजार के बाद भी लोगोंको पीने का पानी और नाश्ता तक नसीब नहीं हुआ, जिससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालउठाए सामाजिक कार्यकर्ता ने 40 से 50 की संख्या में दोपहर 12:30 बजे से जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम मेंआए हुए हैं, लेकिन यहां आने के बाद हमें एक गिलास पानी तक नहीं मिला और न ही नाश्ते की कोई व्यवस्था कीगई। इतनी अव्यवस्था देखकर हम लोग शर्मिंदा होकर वापस जा रहे हैं।

बहरहाल, एक तरफ प्रशासन और जनप्रतिनिधि मंच से जनजातीय गौरव और संस्कृति के संरक्षण की बात करतेनजर आए, तो वहीं दूसरी तरफ आयोजन स्थल पर पानी–नाश्ते जैसी बुनियादी अव्यवस्था और समाज केपदाधिकारियों की नाराजगी ने पूरे कार्यक्रम की तैयारियों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

4948071b-b1ed-4683-9564-cceb25dab66b
बाइट
1 लक्ष्मी वर्मा राज्यसभा सांसद


ad5e63fe-bd36-41e8-8ace-04e01f5cdd2f
बाइट
2 आदिवासी समाज महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष

b6341952-0df6-4cf5-bf1f-7409e83fbf20

बाइट 3 सामाजिक कार्यकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button