झीरिया में 300 गायों की मौत: आक्रोशित ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, शासन-प्रशासन के खिलाफ किया हवन-पूजन

आज पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे अनिश्ती कॉलिंग धारना को समर्थन दिया
बेमेतरा जिला – बिटकुली ग्राम झीरिया नर्सरी में पिछले कुछ महिने में हुई 250 से 300 गायों की दर्दनाक मौत ने अब एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण और गौ-सेवक छह सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की जान जाने के बावजूद अब तक शासन-प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली है।
प्रशासनिक उदासीनता से नाराज प्रदर्शनकारियों ने धरने के पहले दिन पंडाल में विधि-विधान हवन कथा दीपक सिंह दिनकर जनपद सदस्य गौ सेवक का कहना है कि यह हवन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ‘सद्बुद्धि’ के लिए किया गया है, ताकि वे गहरी नींद से जागें और इस त्रासदी की सुध लें।
ये हैं प्रमुख 6 सूत्रीय मांगें:
ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने स्पष्ट शर्तें रखी हैं, जिनके पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है:
1. गायों की मौत के वास्तविक कारणों की उच्च स्तरीय जांच।
2. दोषी अधिकारियों और लापरवाह कर्मचारियों पर तत्काल निलंबन की कार्रवाई।
3. मृत मवेशियों के मालिकों को उचित मुआवजा।
4. क्षेत्र में पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और डॉक्टरों की नियमित तैनाती।
5. गौठानों की बदहाली को सुधारने के लिए विशेष बजट और प्रबंधन।
6. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना का लिखित आश्वासन।
प्रदर्शन स्थल पर मौजूद आचार्य रामराज शास्त्री ने रोष जताते हुए कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने आने वाले नेता आज इस संकट की घड़ी में गायब हैं। 250 से 300 गायों की मौत कोई मामूली बात नहीं है, यह एक बड़ी त्रासदी है, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन साधे बैठे हैं, एक प्रदर्शनकारी ने बताया।
पुराना बस स्टैंड चौक में शुरू हुई यह अनिश्चितकालीन हड़ताल अब उग्र रूप ले सकती है। यदि समय रहते जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से संवाद नहीं किया और उनकी जायज मांगों पर विचार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में यह विरोध प्रदर्शन पूरे क्षेत्र में फैल सकता है। फिलहाल, झीरिया का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है और ग्रामीण आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। आशुतोष तिवारी,प्रदीप मिश्रा,संज्जू आनंद, जितेन कोसले , सूरज कोसले जिला ब्लॉक कांग्रेस संचिव दीपक सिंह दिनकर जनपद सदस्य सहीत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे






