झूठी FIR और पुलिस दबाव से आंदोलन दबाया नहीं जा सकता : प्रांजल तिवारी

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में हुई गौमाता की हत्या के विरोध में लगातार आंदोलन कर रहे जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार और उसके मंत्री जनभावनाओं को दबाने के लिए पुलिस और झूठी FIR का सहारा ले रहे हैं, लेकिन युवा कांग्रेस न्याय की लड़ाई से पीछे हटने वाली नहीं है।
प्रांजल तिवारी ने बताया कि आज पुनः उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया, जिसके बाद वे स्वयं अपने साथियों के साथ पैदल थाने पहुँचे और गिरफ्तारी दी। उन्होंने कहा कि यदि गौमाता की हत्या पर जवाब मांगना अपराध है, तो सरकार जितनी FIR करना चाहे कर ले, वे डरने वाले नहीं हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री दयालदास बघेल और भाजपा सरकार जनता के आक्रोश से घबराई हुई है। एक ओर पुलिस के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बढ़ते जनसमर्थन को देखकर सरकार पीछे हटती नजर आती है।
प्रांजल तिवारी ने कहा कि ग्राम झिरिया में हुई घटना पर दोषियों के खिलाफ अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गौमाता की रक्षा और न्याय की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे। आप FIR कराते रहे हमारा आंदोलन जारी रहेगा।






