श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बंघेल ने आशीष छाबड़ा के पिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा के पूर्व विधायक व जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के पिता सुरेंद्र छाबड़ा के निधन पर उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। बघेल ने इस घटना को अत्यंत दुखद और पीड़ादायक बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी शक्ति, मार्गदर्शक और संबल होता है। उनके जाने से जो रिक्तता उत्पन्न होती है, उसे शब्दों में व्यक्त करना वास्तव में असंभव है। यह दुःख ऐसा होता है, जिसे केवल महसूस किया जा सकता है, कहा नहीं जा सकता। इस कठिन घड़ी में हम सभी की संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं।ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उन्हें मोक्ष प्रदान करें। साथ ही, शोक-संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति, धैर्य और संबल दें।हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े है।






