इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा 10 लाख रुपए की बीमा राशि का भुगतान

बेमेतरा : भारतीय डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा 10 लाख रुपए का भुगतान मटका निवासी को
बेमेतरा के भारतीय डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा आज ग्राम पंचायत मटका में पोस्ट पेमेंट बैंक ऑफिस के द्वारा माया यदु पति स्वर्गीय नंदलाल यदु मटका निवासी को प्रति वर्ष 565रुपए सालाना की कीमत पर 10 लाख रुपए व 345 रुपए प्रति वर्ष पर 5 लाख रुपए दुर्घटना पॉलिसी की जाती हैं। जिसमे इस बीमा पालिसी में दुर्घटना मृत्यु,स्थाई विकलांगत आंशिक विकलांगता होने या घटना में अंग भंग होने या लकवा होने की स्थिति में दस लाख रुपए तक का क्लेम प्रदान किया जाता है। इस योजना को लेकर भारतीय डाक विभाग द्वारा जगह जगह डाक घरों में मेगा कैंप आयोजित किया जाता है जिससे यह सुविधा किसी भी नज़दीकी डाक घर में पोस्ट मेन द्वारा ली जा सकती है। ऐसे में आमजन अधिक से अधिक संख्या में अपने नज़दीकी डाक घर में संपर्क कर बीमा करवाकर लाभ ले।जिसके तहत ग्राम पंचायत मटका के डाक विभाग द्वारा पोस्ट पेमेंट बैंक के तहत नंदलाल यदु की मृत्यु पश्चात उनकी पत्नी माया यदु को सौरभ जोशी रीजनल मैनेजर रॉयल सुन्दरम बीमा कम्पनी के साथ रवि प्रसाद व बेमेतरा डाक विभाग के ब्रांच मैनेजर अभिषेक व मटका डाक विभाग के पोस्ट मेन अभय निषाद सहित विभाग कर्मचारी उपस्थित में दस लाख रुपए का चेक भुगतान किया गया।






