Uncategorized

300 गौवंशों की मौत पर बवाल, शव यात्रा के दौरान आपस में भिड़े कांग्रेसी और भाजपाई

बेमेतरा जिले में 300 गौ वंशों की मौत का मामला अब राजनीतिक संग्राम में तब्दील हो गया है। ग्राम झिरिया-उसलापुर नर्सरी में हुई इस दर्दनाक घटना के विरोध में जिला युवा कांग्रेस ने आज प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इस दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नौबत हाथापाई तक पहुँच गई। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ।

बेमेतरा जिले का झिरिया-उसलापुर इलाका आज अखाड़े में तब्दील हो गया। मौका था जिला युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन का। दरअसल, वन विभाग की नर्सरी में हुई 300 गौ वंशों की मौत के मामले में प्रशासन की चुप्पी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने भाजपा नेता दयाल दास बघेल, रामविचार नेताम और विशेषर पटेल की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली।

बता दें कि इस मामले को लेकर जनपद सदस्य दीपक दिनकर पिछले 10 दिनों से भूख हड़ताल पर थे, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल न होने पर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे सहित कई दिग्गज शामिल हुए

प्रदर्शन के दौरान माहौल तब गरमा गया जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर झूमाझपटी हुई। मौके पर तैनात 150 से अधिक पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला। आम जनता में प्रशासन के ढुलमुल रवैये को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button