Uncategorized
कांकेर ब्रेकिंग…..नक्सल मुठभेड़ में महिला कमांडर ढेर

में ऑपरेशन जारी कांकेर जिले के छोटेबेठिया परतापुर थाना क्षेत्र के माचपल्ली–आरामझोरा–हिडूर जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने एक महिला माओवादी कैडर को मार गिराया। महिला कमांडर ‘रूपी’ की पहचाना मारे गए माओवादी की पहचान ACM रूपी के रूप में हुई है, जो बस्तर क्षेत्र की सक्रिय महिला कमांडर थी और तेलुगू माओवादी कैडर की आखिरी सदस्य बताई जा रही है। हथियार और सामग्री बरामद
मुठभेड़ स्थल से पिस्टल, गोला-बारूद और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इलाके में अभी भी पुलिस और सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस की अपील बस्तर आईजी ने शेष माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की है, चेतावनी दी है कि हिंसा का रास्ता छोड़ना ही एकमात्र विकल्प।






