छत्तीसगढ़बेमेतरा

Bemetara जिला अध्यक्ष गिरफ्तार : गृह मंत्री विजय शर्मा को काला झंडा दिखाने के पहले पुलिस ने प्रांजल तिवारी को पकड़ा

बेमेतरा : प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध को लेकर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी को पुलिस ने उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, प्रांजल तिवारी विरोध करने वाले थे, जिसकी जानकारी पुलिस को पहले ही लग गई थी। इसी के चलते पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए उन्हें घर से ही हिरासत में ले लिया, ताकि किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन न हो सके।

इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

वहीं, पुलिस का कहना है कि यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने इसे प्रशासनिक दमन करार देते हुए कहा कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध से रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की दबावपूर्ण कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं और आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।वही आज अलग – अलग जगह कई कांग्रेसी गिरफ्तार किए गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button