कवर्धाछत्तीसगढ़

एकादशी पर गूंजी लोक संस्कृति की धुन: बेमेतरा के सिविल लाइन व कुर्मी पारा में धूमधाम से मना गौरी-गौरा उत्सव

बेमेतरा : छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक गौरी–गौरा उत्सव बेमेतरा जिले में पूरेहर्षोल्लास और पारंपरिक रीति–रिवाजों के साथ मनाया गया। शहर के सिविल लाइन कचहरी पारा वार्ड क्रमांक 4 खासा उत्साह व श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

आयोजन के दौरान पारंपरिक लोकगीतों, मांदर, ढोल–नगाड़ों और बाजे–गाजे की थाप पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा झूमते नजर आए। दोनों वार्डों में गौरी–गौरा की प्रतिमाओं की स्थापना कर हल्दी–कुमकुम वविधि–विधान से पूजा–अर्चना की गई। मान्यता है कि यह पर्व क्षेत्र में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली कीकामना के साथ मनाया जाता है।

सिविल लाइन कचहरी पारा के स्थानीय नाथूराम सेन ने आयोजन में बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया और आपसीभाईचारे व एकता का संदेश दिया। फेरूसांहू  ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सभी के सहयोग सेपरंपरागत तरीके से उत्सव संपन्न हुआ और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। शाम के समय दीप प्रज्वलनऔर आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेषध्यान रखा गया, जबकि पारंपरिक वेशभूषा ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। वही समिति के महिलाओं केद्वारा विधि विधान से रात भर शंकर पार्वती का विवाह रचाया संम्धि भेद टिकावन कराया गया वार्ड वासियों द्वाराटिकावन में पांच बर्तनों से पार्वती माता को टीका समिति के सदस्य पदमा मेढे , मालती रजक,गितू रजक , सहोदा  सेन ,फेरू साहू, गोपाल रजक, नाथूराम सेन, गौरी गौरा उत्सव सेवा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button