छत्तीसगढ़बेमेतरा

शहर में तलवार लेकर लहराने वाले 10 आरोपी शहर भ्रमण न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया

रिपोट – दुर्गा प्रसाद सेन बेमेतरा :  वार्ड नंबर 15 में धारदार हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। हालांकि, दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू सहित अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बेमेतरा जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 15 में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों का पैदल मार्च निकालते हुए जेल दाखिल कराया गया। वहीं, इस मामले में दिनेश भट्ट, ताम्रध्वज साहू सहित अन्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी हुई है।

गौरतलब है कि इस घटना को लेकर वार्डवासियों और जोहार छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और गिरफ्तारी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करने जैसी घटना के बाद भी सभी आरोपी अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं हो पाए? शहर में आम नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?

एक तरफ पुलिस की कार्रवाई सराहनीय, तो दूसरी तरफ फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर इंतजार बरकरार

भुसन एक्का S D O P बेमेतरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button