Uncategorized

सुशासन तिहार 2026 को लेकर कलेक्टर की प्रेस वार्ता कलेक्टर प्रतिष्ठा मम

लोकेशन – बेमेतरा छत्तीसगढ़

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे सुशासन तिहार 2026 के संबंध मे प्रेस वार्ता आयोजित की| कलेक्टर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों ही पहलें शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और जन केंद्रित प्रशासन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार 2026 शासन की सकारात्मक सोच का प्रतीक है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों तक प्रशासन की पहुंच को आसान और प्रभावी बनाना है। इस अभियान के तहत 30 अप्रैल तक सभी विभागों द्वारा योजनाओं के आवेदनों का संतृप्तिकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मूल उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित,गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण करना,शासकीय योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और शासन को सीधे जन-जन तक ले जाना है। जिले में इस अभियान के अंतर्गत कुल 38 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें 23 शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में और 15 शिविर 11 नगर पंचायतों के नगरीय क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। ये शिविर 01 मई से 10 जून 2026 के बीच आयोजित होंगे।इस वर्ष भी शिविरों को थीम आधारित बनाया गया है, जिससे विभागवार समस्याओं का बेहतर समाधान हो सके। प्रत्येक शिविर के लिए एक नोडल विभाग निर्धारित किया गया है, जिससे कार्यों में समन्वय, जवाबदेही और त्वरित निराकरण सुनिश्चित होगा।यह पहल सरकार आपके द्वार की अवधारणा को साकार करती है, जिसमें प्रशासन स्वयं जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button