Uncategorized
तहसील स्तर पर आत्मानंद का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ट

10 वी मे लक्ष्य सिह ने 95%अंक लेकर तहसील मे प्रथम रहा
थान खम्हरिया-छत्तीसगढ माध्यमिक मण्डल द्वारा घोषित कक्षा 10 वी व 12 वी बोर्ड परीक्षा मे नगर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कुल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा कक्षा 10 वी मे लक्ष्य सिह राजपूत ने 95.1% अंक लेकर तहसील मे प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सरस्वती शिशु मंदिर के कु.करूणा पाटिल 92% तथा कन्था शाला के कु.पूनम सिन्हा 92%अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।कक्षा 12 वी मे जितेन्द्र रजक 91% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आत्मानंद स्कुल के कु.सोनल देवांगन 88.6%अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहे।बालक हायर सेकण्डरी स्कुल का परीक्षाफल निराशाजनक रहा है।






