Uncategorized

CGPSC अभ्यर्थियों के हित में मुख्य परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग, जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

बेमेतरा – जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित कर CGPSC (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) के अभ्यर्थियों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2026 की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च 2026 को घोषित किया गया, जबकि मुख्य परीक्षा की तिथि 16 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस प्रकार अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु मात्र लगभग 50 दिनों का समय मिल रहा है, जो कि अत्यंत कम एवं अपर्याप्त है।

पूर्व वर्षों में प्रारंभिक परीक्षा परिणाम एवं मुख्य परीक्षा के बीच लगभग 100 दिनों का अंतराल दिया जाता रहा है, जिससे अभ्यर्थियों को विस्तृत पाठ्यक्रम की तैयारी एवं उत्तर लेखन अभ्यास के लिए पर्याप्त समय प्राप्त होता था। वर्तमान स्थिति युवाओं के साथ अन्यायपूर्ण प्रतीत होती है तथा उनके भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

इसके साथ ही, परीक्षा शुल्क वापसी की वर्तमान प्रक्रिया को भी जटिल एवं अव्यवहारिक बताया गया है, जिससे कई पात्र अभ्यर्थी अपनी राशि प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं।

मुख्य मांगें:

1. CGPSC मुख्य परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाकर कम से कम 100 दिनों का पर्याप्त समय प्रदान किया जाए।

2. परीक्षा शुल्क वापसी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाए।

3. जिस बैंक खाते से शुल्क जमा किया गया है, उसी खाते में स्वतः शुल्क वापसी की व्यवस्था लागू की जाए।

जिलाध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि यह मुद्दा प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है और शासन को इस विषय में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

इस दौरान वैभव मिश्रा, विप्लव गौराहा, अतुल साहू, संस्कार शर्मा, प्रतीक दुबे, राहुल जोशी, उत्पल गायकवाड़, वतन मिश्रा, अजराज सेन, कौनेन अली, शुभम सोनी, राजू साहू, नितेश दुबे सहित बड़ी संख्या मे युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button