Uncategorized

विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ, खाद्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रथ को किया रवाना

बेमेतरा जिले में किसानों को उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री द्वारा अभियान रथ को हरी झंडी दिखाकर विधिवत रवाना किया गया।

इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में कृषि जागरूकता रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, नवीन तकनीकों, जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। रथ के माध्यम से विशेषज्ञ किसानों से सीधे संवाद कर उन्हें खेती में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। विकसित कृषि संकल्प अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने, लागत कम करने तथा उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान अधिक से अधिक किसानों तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा उन्हें शासन की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। साथ ही किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, एसएसपी रामकृष्ण साहू, जिला प्रशासन के अधिकारी, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस पहल का स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button