Uncategorized

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

रेत एवं चूनापत्थर से भरे 03 हाईवा वाहन जब्त , एक लाख से अधिक अर्थदण्ड की होगी वसूली

बेमेतरा, 13 मई 2026:-कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा) द्वारा 12 मई 2026 को मारो एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खनिजों का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर रेत से भरे 01 हाईवा वाहन तथा खनिज चूनापत्थर से भरे 02 हाईवा वाहनों को जप्त किया गया। खनिज विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए जप्त सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस चौकी मारो में खड़ा कराया गया है। साथ ही संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामलों में खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों प्रकरणों में कुल 1 लाख 500 रुपये की अर्थदण्ड राशि वसूली करते हुए प्रशमन की कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनिज संपदा के संरक्षण तथा शासन के राजस्व की सुरक्षा के लिए आगे भी लगातार जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button