सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से चार लाख की ठगी पुलिस ने मामला दर्ज तलाश शुरू

आरोपी की वादा खिलाफी और पीड़ित परिवार को हो रहा है प्रताड़ित
बेमेतरा सरकारी नौकरी दिलाने का झाझा देकर भोले भाले युवाओं को ठगने वाले गिरोह और व्यक्ति सक्रिय है शहर के वार्ड नंबर 5 के निवासी सिद्धार्थ साहू 23 वर्ष के साथ नौकरी लगने के नाम पर 4 लख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है पीड़ित ने आरोपी ताराचंद राठौर के विरुद्ध धोखाधड़ी और मानसिक प्रताना की शिकायत दर्ज कराई है आरोपी ने पीड़ित के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए किस्तों में उसे मोटा रकम वसूली और अब संपर्क कार्ड दिया है
भरोसे में आकर सिद्धार्थ ने अपने पिता से बात किया और रुपए का इंतजाम होने पर किस्तों में भुगतान किया बैंक स्टेटमेंट के अनुसार 11 अगस्त 2025 को यूपीआई के माध्यम से 90000 रुपए भेजे गए उनके बाद 25 अगस्त 2025 को बैंक के खाते से दो बार में 50000 और 35000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए शेष ₹200000 की मांग करने पर जब प्रार्थी ने मना किया तो आरोपी ने पहले दिन गए पैसे डूबने की धमकी दी डर के मारे सिद्धार्थ ने 29 अक्टूबर 2025 को अपने पिता के आधार लेकर नगद राशि आरोपी को सौंप दी
पूरी रकम वसूलने के बाद आरोपी ताराचंद राठौर ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया नौकरी तो दूर अब वह सिद्धार्थ का फोन तक नहीं उठा रहा है घटनाक्रम की शुरुआत पीड़ित सिद्धार्थ साहू और आरोपी के पुत्र योगेश सिंह राठौर की मित्रता से हुई दोनों ग्रीन वैली में एक ही रूम में पार्टनर के तौर पर रहते थे और साथ पढ़ाई करते थे इसी दौरान आरोपित ताराचंद राठौर का अपने पुत्र से मिलने आना जाना होता था जिससे सिद्धार्थ की पहचान उनसे हुई आरोपी ने सिद्धार्थ के विश्वास का फायदा उठाते हुए वादा किया कि उसकी ऊंची पहुंच है और वह उनकी सरकारी नौकरी लगवा सकता है
और ना ही पैसा वापस करने की बात कर रहा है पीड़ित ने पुलिस को बताया कि पैसा उनके पिता ने दूसरे से कर्ज लेकर चुकाया था जिसके कारण आप पूरा परिवार गंभीर आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से गुजर रहा है आरोपी की इस छल कपट भरी हरकत के खिलाफ प्रार्थी ने न्याय की गुहार लगाई है ताकि उनकी डूबी हुई राशि वापस मिल सके और दोषी को कड़ी सजा मिले उसके पार्टी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 318( 4) बीएनएस के तहस अपराध दर्ज किया है।





