Uncategorized
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज जिले के प्रवास पर रहेंगे

भक्त कर्मा माता जयंती एवं लोकार्पण व भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव आज जिला बेमेतरा में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव दोपहर 1:00 बजे थान खमरिया के ग्राम पंचायत बनरांका आएंगे। वे यहां भक्त कर्मा माता जयंती, शपथ ग्रहण एवं आदर्श विवाह व सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:15 बजे अटल परिसर पुरुषोत्तम नगर थान खम्हरिया में भूमि पूजन व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 3:00 बजे ग्राम पंचायत अकलवारा में भक्त कर्मा माता जयंती ,शपथ ग्रहण व आदर्श विवाह व सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।






