कबीर भवन में सर्वसेन नाई समाज का बेरला ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, कन्हैयालाल सेन बने अध्यक्ष

बेमेतरा : जिला बेरला सर्वसेन नाई समाज का कार्यकारिणी चुनाव कार्यक्रम कबीर भवन बेरला में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से समाज की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव किया गया, जिसमें कन्हैयालाल सेन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
सामाजिक चुनाव प्रक्रिया के दौरान बेमेतरा जिला एवं बेरला ब्लॉक के वर्तमान व पूर्व पदाधिकारियों की मौजूदगी में ब्लॉक के सभी गांवों से आए स्वजाति बंधुओं ने एकजुटता का परिचय दिया। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष कन्हैयालाल सेन के साथ उपाध्यक्ष खम्मन श्रीवास, सचिव योगेश्वर सेन, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सेन, सह-कोषाध्यक्ष ललित सेन, संगठन सचिव सत्रोहन सेन (बंटी), मंत्री त्रिभुवन श्रीवास, प्रचार मंत्री मोहित राम सेन, सह-सचिव अश्वनी श्रीवास तथा मीडिया प्रभारी अरमान श्रीवास को जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामनारायण (छल्ली) श्रीवास निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और सामाजिक विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रवि सेन ,संरक्षक नाथू राम सेन , मन्नू लाल, चंदेश्वर, भगवती चंदेश्वर, ऋषि सेन, संतोष सेन, डेनिम सेन, नेमसिंह सेन, जितेंद्र सेन, लोमस सेन, अनिल सेन, मोहन सेन, टेक राम सेन, दीनानाथ सेन, प्रकाश सेन, जलेश्वर सेन, रमेश सेन, प्रेम सेन, रमेश श्रीवास, अशोक श्रीवास, दुर्गेश सेन, राजू सेन, नेतराम सेन, अजय सेन, राजकुमार सेन, रूपेश्वर सेन, छन्नू सेन, गुलशन सेन, हर्ष सेन, मनोज श्रीवास, सुशील सेन, करण सेन, नंदकुमार सेन, मोहित सेन तथा होरीलाल सेन सहित समाज के सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा प्रसाद सेन ने दिया।






