Uncategorized

बेमेतरा जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे

बेमेतरा: 100 दिवसीय विशेष अभियान की कड़ी में 15 मई को कलेक्टर महोदया सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर , एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ.बी एल राज के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत ब्लॉक नवागढ़ में 2 शिविर आयोजित कर हाईरिस्क ग्राम टेमरी महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा गोद ग्राम एवं ग्राम नांदघाट में कुल 284, M 116,F-168 संवेदनशील उच्चजोखिम लोगों का हैंड हेल्ड X RAY मशीन से स्क्रीनिंग कर X RAY किया गया

एवं 15 सम्भावित टीबी व्यक्तियों की पहचान की गई। जिसका NAAT जांच हेतु सैंपल कलेक्शन हेतु कहा गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ अमृत लाल रोहलेडर सर एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ बी एल राज सर द्वारा पीएचसी टेमरी में निरीक्षण किया गया

एवं राज्यपाल महोदय गोद ग्राम टेमरी मे टीबी के 2 मरीजों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ अमृत लाल रोहलेडर सर एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ बी एल राज सर द्वारा फूड बास्केट वितरण किया गया।एवं टीबी मुक्त भारत अभियान संबंधित जानकारी देते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।उक्त शिविर में संस्था प्रभारी डॉ एल डी ठाकुर, रामगोपाल वर्मा, श्रीमति कल्याणी पाठक , साकेत वर्मा , राजकमल ताम्रकार, जिला X-ray टीम सुश्री संपत्ति बंजारे, प्रमोद साहू ,मोहम्मद जावेद, पवन साहू उपस्थित रहे।

शिविर स्थान में मितानिनों की विशेष सहभागिता से शिविर आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button