Uncategorized
नगर मे गैस सिलेंडर के लिए मारामारी 5 दिन बाद आने से लगी भीङ

सप्ताह मे 1800 सिलेंडर की मांग पूर्ती केवल 600 सारे प्रशासनिक दावे झूठे
थान खम्हरिया-स्थानीय गैस एजेंसी मे आज 5 दिन बाद आया रसोई गैस सिलेंडर लेने उपभोक्ताओं की भीङ जमा हो गयी तहसील क्षेत्र के एकमात्र गैस एजेंसी मे सिलेंडर को लेकर भारी मारामारी चल रही है सप्ताह मे 1800 सिलेंडर की मांग है परंतु केवल 600 सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है जिससे लोगो मे आक्रोश देखा जा रहा है।आजसुबह से लाईन मे लगे नागरीक व ग्रामीणो की भीङ के वजह से कवर्धा मार्ग मे कुछ देर के लिए ट्राफिक जाॅम की स्थिति रही।ईधर व्यवसायीयो ने कामर्शीयल गैस सिलेंडर की आपूर्ति करने की मांग की है वही थान खम्हरिया नगरीय क्षेत्र मे मियाद 45 दिन के बजाय 30 दिन करने आवाज भी उठ रही है।ईधर जिले भे रसोई गैस सिलेंडर की प्रचूर उपलब्धता की प्रशासनिक दावे भी झूठे साबीत होते दिख रहा है।




