Uncategorized

स्मार्ट प्वाइंट पर खाद्य और सुरक्षा अधिकारी द्वारा छापा

बेमेतरा में रिलायंस स्मार्ट पॉइंट पर छापा:एक्सपायर सामान जब्त, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल जांच के लिए भेजे

बेमेतरा के रिलायंस स्मार्ट पॉइंट जो कि नेशनल हाईव 30 पर स्थित रायपुर रोड पर दोपहर प्रशासन ने छापा मारा। स्मार्ट प्वाइंट मॉल में खाद्य और सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हाल ही में की गई छापेमारी में एक्सपायरी डेट (अवधि पार) वाली खाद्य सामग्री पाई गई। जांच में मिलावट की संभावना और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए नमूने (samples) लिए गए और सीजर (सीलिंग) की खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू कुर्रे की टीम ने यह कार्यवाही की है। इस दौरान स्टोर से बड़ी मात्रा में एक्सपायर खाद्य और उपभोक्ता सामग्री जब्त की गई।एक्सपायर्ड प्रोडक्ट बिक्री के लिए शेल्फ पर रखे थे।जांच दल को स्टोर में दाल, गंगा जमुना मिक्चर कैचप और विभिन्न पैक्ड फूड सहित कई दैनिक इस्तेमाल की वस्तुएं मिलीं, जिनकी समय सीमा (एक्सपायरी डेट) खत्म हो चुकी थी। ये सभी उत्पाद बिक्री के लिए शेल्फ पर रखे हुए थे।अधिकारियों ने मौके पर ही स्टोर मैनेजर से पूछताछ की और इस लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजू कुर्रे ने कहा कि त्योहारों के सीजन में उपभोक्ताओं के सेहत से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।जांच टीम ने लोगों से एक्सपायरी डेट चेक करके सामान खरीदने की अपील की है। लैब में जांच के लिए भेजे गए सैंपल,जांच दल ने सभी एक्सपायर प्रोडक्ट्स को तुरंत सील बंद कर जब्त कर लिया गया। कुछ वस्तुओं के सैंपल आगे की जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अगर लैब रिपोर्ट में गड़बड़ी पाई जाती है, तो रिलायंस स्मार्ट पॉइंट प्रबंधन के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय उपभोक्ताओं ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे खरीदारी करते समय उत्पादों की निर्माण और एक्सपायरी डेट अवश्य जांचें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं एक्सपायर उत्पाद मिलते हैं, तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

दीपक दिनकर, जनपद सदस्य मोहरेंगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button