आज शासकीय हाई स्कूल नरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बनाया गया जिसमें स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

बेमेतरा-आज शासकीय हाई स्कूल नरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य सुनील कुमार झा ने विज्ञान दिवस की आवश्यकता, उद्देश्य एवं मह्त्व पर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी उन्होंने बताया कि डॉ.सी. वी. रमन ने अपने महत्वपूर्ण वैज्ञानिक के सिद्धांत रमन प्रभाव को 1928 में आज ही के दिन प्रस्तुत किया था, जिसके लिए उन्हें भौतिक शास्त्र का नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि वे किसी भी घटना को वैज्ञानिक दृष्टि से देखें, वैज्ञानिक अभिरुचि और दृष्टिकोण से ही अंध विश्वास एवं अंध श्रद्धा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सकता है। आज के भूमंडलीकरण और ए. आई. के दौर मे हमें विज्ञान जीवन जीने के नवीन तरीकों से अवगत कराता है जो हमारे विकास का महत्वपूर्ण आधार है। इस अवसर पर संस्था के विज्ञान विषय के व्याख्याता दुर्गा प्रसाद सोनी ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों, रसायनों एवं प्रयोगों का रोचक प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के चमत्कारों को प्रदर्शित किया जिसे लोग तंत्र-मंत्र का चमत्कार समझते हैं। संस्था के विद्यार्थियों ने विज्ञान के रोचक तथ्यों से परिचित कराया साथ ही विज्ञान क्विज की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। संस्था के व्याख्याता श्रद्धा तिवारी, उर्वशी साहू एवं चौवन साहू ने इस आयोजन के लिए विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।






