Uncategorized

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता की बड़ी उपलब्धि

राष्ट्रीय नासो खगोल अंतरिक्ष विज्ञान ओलंपियाड में 40 विद्यार्थियों ने जीते गोल्ड मेडल

बेमेतरा जिला के दाढ़ी क्षेत्र के प्रतिष्ठित एवं सीबीएसई मान्यता प्राप्त अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल की है।

विद्यालय के 40 छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय नासो खगोल अंतरिक्ष विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय से प्रथम चरण में कुल 105 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की थी, जिनमें से 53 विद्यार्थियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रैंक प्राप्त की, जबकि 40 विद्यार्थी गोल्ड मेडल के साथ द्वितीय चरण के लिए चयनित हुए हैं। ओलंपियाड परीक्षा का द्वितीय चरण 27 फरवरी को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में से रैंक के आधार पर NASA (अमेरिका) एवं ISRO (भारत) के शैक्षणिक भ्रमण एवं हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य पी.एल. जायसवाल ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करती हैं। उन्होंने बताया कि अब तक विद्यालय के 119 विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं, जिसमें कक्षा दूसरी से जयनीत निर्मलकर(अगरी), तुलजा भूआर्य (गिधवा), श्रेजल साहू(ओड़िया), यश चंद्राकर (बीसनपुरा), कक्षा तीसरी से श्रेया पाठक (पचभैया),भूपेन्द्र कुमार साहू (खुरुशबोड),प्राची साहू (छिरहा),रूद्र चंद्राकर (ओड़िया)।

कक्षा चौथी से हेमांशु चंद्राकर (दमाईडीह), तिलेश्वर वर्मा (पेंड्री), मयंक निर्मलकर (अगरी), सागर पाटले (सारंगपुर),कक्षा पांचवीं से आदित्य दुबे (गिधवा), भावेश कुमार चंद्राकर (दमाईडीह), ज्योति कश्यप(मोहतरा), योगिता साहू (उमरिया), भावेश कुमार गहिरे (बिरनपुर), मेदिशंकर चंद्राकर (करही तेंदो)।कक्षा छठवीं से रोहणी चंद्राकर( बीसनपुरा), प्रवीण कुमार साहू(प्रतापपुर),योगिता दिवाकर (धौराबंद),नीलय जायसवाल(खण्डसरा),निशांत साहू (उमरिया),तुषार साहू (कारेसरा), मयंक चंद्राकर (अमचो),साक्षी सिन्हा (सैगोना), पियुष पेटल (मोहतरा)। कक्षा सातवी से राम ध्रुव (पुलिस कॉलोनी बेमेतरा),ओमकार चंद्राकर (कोयलारी), उदयप्रकाश वर्मा (कन्हेरा), अभिज्ञान सिंह( छिरहा),मान्या मिश्रा (जांता),अभिषेक जायसवाल(पचभैया)

निखिल निर्मलकर (करचूवा)। कक्षा नवमी से आदित्य पटेल (कठौतिया),भूमिका वर्मा (कोदवा),आयुष कुमार साहू, (खुरुशबोड),टिकेश्वर चंद्राकर (खण्डसरा दशरंगपुर), कक्षा दसवीं से मोक्ष साहू( घिवरी बेमेतरा), डोली चंद्राकर( कृतबाँधा) का गोल्ड मैडल के साथ द्वितीय लेवल के लिए चयन हुआ हैं।

जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि प्राचार्य के सुपुत्र पियुष जायसवाल एवं साक्षी जायसवाल, जिन्होंने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी विद्यालय से प्राप्त की, अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर चुके हैं तथा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित सबसे कम उम्र के बाल वैज्ञानिक रह चुके हैं।

इस गौरवपूर्ण सफलता पर छत्तीसगढ़ डीएवी संस्थान प्रमुख व क्षेत्रीय अधिकारी प्रशांत कुमार, डीएवी सीजी ज़ोन-डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. बी.पी. साहू, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button