Uncategorized
नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखा गया-राजेंद्र शर्मा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, मध्यम वर्ग, उद्योग-जगत और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को केंद्र में रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समावेशी विकास, रोजगार सृजन, ग्रामीण समृद्धि और तकनीकी प्रगति का संतुलित दस्तावेज है, जिसमें देश की 140 करोड़ जनता के भविष्य को सुरक्षित करने की भरपूर क्षमता है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र के लिए आधुनिक तकनीक, सिंचाई विस्तार, प्राकृतिक खेती प्रोत्साहन, तथा ग्रामीण आजीविका को मजबूती देने वाले प्रावधान, किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे








