Uncategorized

2047 के विकसित भारत का बजट – दीपेश सांहू

बेमेतरा – केंद्रीय बजट 2026 को लेकर जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्तापक्ष जहां इस बजट को विकसित भारत की दिशा में एक मजबूत कदम बता रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे आम जनता के लिए निराशाजनक करार दिया है। विधायक दीपेश सांहू ने बजट की जमकर तारीफ की है तो कांग्रेस के पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने इसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाला बताया है. वही भाजपा व कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया :-

2047 के विकसित भारत का बजट – दीपेश सांहू

विधायक सांहू ने केंद्रीय बजट 2026 की खुलकर प्रशंसा की है, उन्होंने कहा कि यह बजट देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प के तहत तैयार किया गया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी। विधायक साहू ने कहा कि यह बजट गरीबी दूर करने वाला है और आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में तेज विकास देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button