Uncategorized

रील बनी मौत की वजह

  • रील बनी मौत की वजह

दुर्ग-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने महिला की जान ले ली देखिए आगे इस खबर में मौत की वजह की सम्पूर्ण जानकारी।।।

इंस्टाग्राम में रील बनाना मौत की वजह बन जाएगी यह शायद किसी ने सोचा नहीं होगा पर इस्पात नगर भिलाई में कुछ ऐसा ही हुआ,आपको बता दे कि अंजलि साव अपने पति पप्पू साव और दो बच्चों के साथ छावनी थाना क्षेत्र इलाके में रहती थी,बताया जा रहा है कि अंजलि इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय थी और अक्सर रील व वीडियो बनाकर अपलोड करती थी,हालांकि उसका यह शौक उसके पति को पसंद नहीं था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी,जो पिछले कुछ महीनों से बढ़कर विवाद और मारपीट तक पहुंच गई थी।घटना वाले दिन सुबह पप्पू साव अपने काम पर चले गए थे,जबकि दोनों बच्चे ट्यूशन गए हुए थे,जब बच्चे घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां अंजलि को पंखे से लटका देखा। घबराए बच्चों ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी,जिसके बाद आसपास के लोगों ने छावनी पुलिस को मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है। एएसपी मणिशंकर चंद्र ने बताया कि छावनी क्षेत्र से एक महिला की मौत की सूचना मिली थी,प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और उसके पति के बीच इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर विवाद रहता था।पुलिस पति पप्पू साव से पूछताछ कर रही है और पड़ोसियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।।

बाईट- मणिशंकर चंद्र, एएसपी दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button