Uncategorized

यादव ठेठवार समाज के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी प्रतिभागी टीमों को ₹40-40 हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि देने की घोषणा की

बेमेतरा:बेसिक स्कूल मैदान में हुआ महोत्सव

यादव ठेठवार महोत्सव में जिला के अलग-अलग ब्लॉक से यादव समाज के सैकड़ो लोग हुए सम्मिलित

 

खबर बेमेतरा जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान से है जहा यादव ठेठवार महोत्सव 2026 एवं अहीर नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया! इस गरिमामय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे! यह आयोजन जिला यादव ठेठवार समाज के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति को दर्शाते हुए अहीर/राऊत नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी प्रतिभागी टीमों को ₹40-40 हजार रुपये की स्वेच्छा अनुदान राशि देने की घोषणा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यादव समाज का राऊत नृत्य महोत्सव अत्यंत सुंदर और प्रेरणादायक है! यह बेमेतरा में पहली बार इतने भव्य रूप में आयोजित हुआ है, इसके लिए आयोजकों को बधाई यह समाज की संस्कृति और एकता को आगे बढ़ाने वाला नवाचार है, जो आने वाले समय में और भी बेहतर रूप लेगा! वहीं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने कहा कि यादव ठेठवार समाज ने इस आयोजन के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सराहनीय प्रयास किया है! ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं! मैं इस सफल आयोजन के लिए पूरे समाज को बधाई देता हूँ कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और आयोजन समिति की भूमिका की सराहना की गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button