छत्तीसगढ़ पात्रता परीक्षा 2026 में बेमेतरा जिला परीक्षा केंद्र नहीं देने के कारणस्थानीय परीक्षार्थियों को दूसरे जिले में परीक्षा दिलाना पड़ रहा है
बेमेतरा – छत्तीसगढ पात्रता परीक्षा 2026 में जिला बेमेतरा को परीक्षा केंद्र नहीं देने के कारण स्थानीय परीक्षार्थियों को दीगर जिले में जाकर परीक्षा दिलाना पड़ रहा है जिससे उनको काफी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है। इस परीक्षा में वर्त्तमान में शिक्षा विभाग में कार्यरत प्राथमिक और माध्यमिक शाला के शासकीय शिक्षक भी शामिल हो रहे है जिनके लिए परीक्षा केंद्र तक पहुच पाना परेशानी का कारण बना हुआ है क्योंकि सुबह 9:30 को प्रारंभ होने वाले परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 2 घंटे पुर्व 7:30 को परीक्षा केंद्र में उपस्थित होने का निर्देश व्यापम द्वारा जारी किया गया है यह जानकारी सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल द्वारा प्रदान की गई है और शासन ससे मांग की गई है कि व्यापम के सभी परीक्षाओ का केंद्र आवश्यक रुप से जिला मुख्यालय बेमेतरा में दिया जाए ताकि बेमेतरा के छात्र सुगमता से परीक्षा में शामिल हो सके









