डी ए वी जांता स्कूल से नासों खगोल अंतरिक्ष विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा में 40 बालक-बालिकाओं ने हासिल किए गोल्ड मैडल

डी ए वी जांता के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण हेतु रेंक के आधार पर नासा(अमेरिका) व इसरो जाने का भी मिलेगा मौका
बेमेतरा जिला के दाढ़ी:- क्षेत्र के एक मात्र सी बी एस ई डी ए वी अग्रेजी माध्यम स्कूल में राष्ट्रीय खगोल अंतरिक्ष विज्ञान व अंतरिक्ष विज्ञान ओलंपियाड की परीक्षा में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के कुल 40 चालीस छात्र- छात्राओं ने गोल्ड मेडल हासिल किया हैं। इन छात्रों को रैंक के आधार पर नासा (यू.एस.ए.अमेरिका), व इसरो की हवाई यात्रा भी उपलब्ध कराई जाएगी. राष्ट्रीय खगोल विज्ञान, विज्ञान ओलंपियाड परीक्षा के तहत द्वितीय चरण की परीक्षा 27 फ़रवरी को ऑनलाइन आयोजित होने जा रही है परीक्षा में अव्वल व रैंक आने पर इन बच्चों को रैंक के आधार पर शैक्षणिक भ्रमण हेतु विदेश जाने का व हवाई यात्रा करने का मौका भी मिलेगा। जिसमें कक्षा दूसरी से जयनीत निर्मलकर अगरी, तुलजा गिधवा, श्रेजल साहू ओड़िया, यश चंद्राकर बीसनपुरा, कक्षा तीसरी से श्रेया पाठक पचभैया,भूपेन्द्र कुमार साहू खुरुशबोर्ड,प्राची साहू छीरहा,रूद्र चंद्राकर ओड़िया, कक्षा चौथी हेमांशु चंद्राकर दमाईडीह, मयंक निर्मलकर अगरी, सागर बिरसिंधी,कक्षा पांचवीं से आदित्या दुबे, दाढ़ी, भावेश कुमार चंद्राकर दाढ़ी, ज्योति कश्यप मोहतरा, योगिता साहू उमरिया, भावेश कुमार गहिरे बिरनपुर, मेदिशंकर चंद्राकर करही तेंदो,
कक्षा छठवीं से रोहाणी चंद्राकर बीसनपुरा,प्रवीण कुमार साहू प्रतापपुर,योगिता दिवाकर धोराबन्द,नीलय जायसवाल खण्डसरा,निशांत साहू उमरिया,तुषार साहू कारेसरा, मयंक चंद्राकर अमचो,साक्षी सिन्हा सैगोना, पियुष पेटल मोहतरा,
कक्षा सातवी से राम ध्रुव पुलिस कॉलोनी बेमेतरा, ओमकार चंद्राकर कोयलारी,उदयप्रकाश वर्मा कन्हेरा, अभिज्ञान सिंह छिरहा,मान्या मिश्रा जांता,अभिषेक जायसवाल पच्भैया,
निखिल निर्मलकर कर्चुवा, कक्षा नवमी से आदित्य पटेल कठौतिया,
भूमिका वर्मा कोदवा,आयुष कुमार साहू, खुरुशबोर्ड,टिकेश्वर चंद्राकर खण्डसरा दशरंगपुर, कक्षा दसवीं से मोक्ष साहू घिवरी बेमेतरा,डोलीचंद्रकार कृतबाँधा
का गोल्ड मैडल के साथ द्वितीय लेवल के चयननित हुए हैं।
डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल के प्रथम चरण में कुल (105)एक सौ पांच विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय नासों ओलंपियाड परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें कक्षा दो से कक्षा दसवी तक के छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय पर विद्यालय के कुल
53 विद्यार्थियों ने रैंक हासिल किए हैं, इनमें से 40 चालीस विद्यार्थियों ने द्वितीय चरण के लिए गोल्ड मैडल के साथ में चयनित हुआ हैं।
संस्था के प्राचार्य पी एल जायसवाल ने कहा है कि ऐसे परीक्षा का आयोजन व इस तरह से प्रतियोगिता परीक्षा,व विभिन्न राष्ट्रीय लेवल के प्रतियोगि परीक्षा दिलाने से विशेष कर अंतरिक्ष विज्ञान व नवाचार के क्षेत्रों में छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता हैं, वास्तव में हमारे स्कूल के लिए यह बड़ी गर्व की बात है इससे पहले भी डी ए वी जांता के छात्र छात्राओं ने राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर में अनेक पुरुस्कार प्राप्त किए हैं,अब तक 119 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं।
संस्था के प्राचार्य के सुपुत्र पियुष जायसवाल व साक्षी जायसवाल अंतरिक्ष वैज्ञानिक हैं_ इनका प्रारंभिक शिक्षा डी ए वी स्कूल में हुए है व खगोलशास्त्र में रिसर्च किए है, साथ ही नवाचार में अविष्कार करते हुए सबसे कम उम्र के बाल वैज्ञानिक बने हैं दोनों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा गया है।
प्राचार्य जायसवाल ने विद्यार्थियों को हमेशा इसी तरह आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते रहते हैं जिसका सीधा फायदा विद्यालय के विद्यार्थियों को हो रहा हैं।डी ए वी प्रबंधन से छत्तीसगढ़ डी ए वी संस्थान प्रमुख व रीजनल ऑफिसर प्रशांत कुमार व डी ए वी सी जी जोन- डी के असिस्टेंट रीजनल ऑफिसर डॉ बी पी साहु, विद्यालय प्राचार्य पी एल जायसवाल, व शिक्षकगण सहित अभिभावकों ने सभी विद्यार्थियों को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई व शुभकामनाएं दिए है।








