माशिम की बोर्ड परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पहली बार फरवरी माह में बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड परीक्षाओं की आज से शुरू हो गई है। बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षाएं कल यानि 21 फरवरी से शुरू होगी। बारहवीं कक्षा के छात्र आज भूगोल व भौतिक शास्त्र का पर्चा हल करेंगे जबकि दसवीं के विद्यार्थी कल हिन्दी प्रश्न पत्र हल करेंगे। परीक्षा प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12, 15मिनट तक चलेगी।छात्रों को 30 मिनट पूर्व अनिवार्य रूप से केन्द्र पहुंचने की हिदायत दी गई है। छात्रों को प्रवेशपत्र अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा उड़न दस्ते की टीम गठित की गई है। वही आज से शुरू होने वाली बारहवीं की परीक्षा में बेमेतरा जिले में 8677 छात्र शामिल होंगे। जबकि दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए बेमेतरा जिले में 12169 छात्र शामिल होंगे।माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा पहली बार फरवरी माह से बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत की है। अब तक मार्च के प्रथम सप्ताह से परीक्षाएं शुरू करने का रिवाज रहा है। यह बदलाव वर्ष में दो बार होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के कारण किया गया है। जो छात्र फरवरी मार्च में आयोजित हो रही बोर्ड परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो जाते हैं अथवा अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होते हैं। उन्हें जून जुलाई में दूसरा मौका मिलेगा। दूसरी परीक्षा समय पर हो सके तथा नवीन सत्र में प्रवेश प्रारंभ होने के पूर्व परिणाम घोषित किए जा सके इसलिए प्रथम परीक्षा फरवरी में ली जा रही है।








