बेमेतरा जिला के ग्राम बेरा में भक्ति का संगम 13 फरवरी से शुरू होगा चार दिवसीय ग्रंथ सत्संग समारोह बेरा

आध्यात्मिक चेतना और कबीर पंथ के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए ग्राम बेरा में भव्य ‘श्री सद्गुरु कबीर धनी धर्मदास ग्रंथ सत्संग समारोह’ का आयोजन होने जा रहा है। सद्गुरु कबीर साहेब और धनी धर्मदास साहेब की असीम कृपा तथा पंथ हुजूर प्रकाशमुनि नाम साहेब एवं पंथ हुजूर उदितमुनि नाम साहेब के आशीर्वाद से आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।
यह आयोजन गुरु गोसाईं भानुप्रताप साहेब की विशेष प्रेरणा से संपन्न हो रहा है, जिसमें क्षेत्र भर से हजारों की संख्या में धर्मनिष्ठ भाई-बहनों के जुटने की संभावना है।
धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा
आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। चार दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का विवरण इस प्रकार है:
आज कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 02 बजे दीप प्रज्ज्वलन एवं भव्य ‘निशान पूजा’ के साथ होगा। यह रस्म गुरु गोसाई चुरामन साहिब (बेरा) द्वारा संपन्न कराई जाएगी। इसके पश्चात भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें ग्रंथ सत्संग और भजन-कीर्तन की प्रस्तुति होगी।
14 एवं 15 फरवरी (शनिवार-रविवार): इन दो दिनों में विद्वान संतों द्वारा ग्रंथ सत्संग, भजन कीर्तन और ग्रंथ प्रवचन का आयोजन होगा, जहाँ कबीर साहेब की वाणी से जीवन दर्शन को समझाया जाएगा।
16 फरवरी (सोमवार): समापन दिवस पर ग्रंथ सत्संग के साथ सात्विक यज्ञ आनंदी चौका आरती’ का विशेष आयोजन दोपहर 01 बजे गुरु गोसाई चुरामन साहिब के सानिध्य में संपन्न होगा।
समिति की अपील
आयोजन समिति और ग्राम बेरा के समस्त ग्रामीणों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से विनम्र निवेदन किया है कि वे इस पवित्र अवसर पर सपरिवार उपस्थित
सत्यनाम की गूंज और सत्संग की धारा में गोता लगाने के लिए बेरा ग्राम आप सभी का स्वागत करता है। यह जानकारी शिवसेना कार्यकाणी संभागीय मनीष वर्मा ने दिया ।








