SIR में लापरवाही / मतदाता सूची विवाद…मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी, बीएलओ पर गंभीर आरोप

बेमेतरा जिले – के नगर पंचायत थानखम्हरिया में मतदाता सूची को लेकर मचा बवाल पार्षदों का आरोप: घर बैठे बीएलओ ने तैयार की लिस्ट, सूची में भारी विसंगतियां बिना निवास वाले बाहरी लोगों के नाम सूची में शामिल, असली मतदाता परेशान।
जांच हुई तो कई बीएलओ पर गिर सकती है गाज
थानखम्हरिया नगर पंचायत में मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बीएलओ (BLO) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बीएलओ ने फील्ड पर जाने के बजाय घर बैठकर ही सूचियां तैयार की हैं, जिसके कारण आज थानखम्हरिया के लगभग सभी वार्डों की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी देखने को मिल रही है मतदाताओं के नाम एक वार्ड से हटाकर दूसरे वार्ड में जोड़ दिए गए हैं, जिससे मतदाता इस उलझन में हैं कि वे मतदान कहां करेंगे सूची में ऐसे कई लोगों के नाम दर्ज हैं जो न तो नगर के निवासी हैं, न ही वहां उनका कोई पुश्तैनी घर है और न ही वे वहां किराए पर रहते हैं जाति और फोटो में सुधार करने के बजाय पुरानी सूची को ही दोबारा प्रकाशित कर दिया गया है पार्षदों ने मांग की है कि आधार कार्ड के आधार पर वार्ड वार सूची का सुधार किया जाए। साथ ही, किसी जिम्मेदार उच्च अधिकारी से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और सभी राजनीतिक दलों व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोबारा सूची का प्रकाशन किया जाए।
यदि इस मामले की गहराई से जांच होती है, तो कई लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर विभागीय कार्यवाही होना तय माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि निर्वाचन विभाग इन शिकायतों पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है।








