छत्तीसगढ़बेमेतरा

नोटिस का नहीं दिया जवाब : खाद्य विभाग. ने आइल कंपनी से एजेंसी पर कार्रवाई की अनुशंसा की  मामला ओवर रेट लेने व समय पर सिलेंडर नहीं देने का

बेमेतरा – शहर में विक्रम गैस उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। वही गैस सिलेंडर का ओवर रेट लेने की लगातार शिकायत के बाद खाद्य विभाग की ओर से जांच टीम गठित की गई थी। विभाग कि मैदानी अमला ने जांच कर जिला अधिकारी को रिपोर्ट कॉपी, जांच रिपोर्ट व शिकायत के आधार पर भारत गैस एजेंसी को नोटिस जारी कर पांच दिवस में जवाब देने कहा गया था। समय सीमा में एजेंसी संचालक की ओर से विभाग को नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए तेल कंपनी के सेल्स ऑफिसर को पत्र लिखा जाएगा जिसमें एलपीजी आपूर्ति व वितरण अधिनियम आदेश 2000 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। गौरतलब की हमारे द्वारा लगातार खबर प्रकाशित कर रहा है।

समय पर उपलब्ध नहीं करा रहे सिलेंडर

संबंधित गैस एजेंसी के द्वारा उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा में गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। आलम यह है की पर्ची काटने के 4 से 10 दिनों तक उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यहां उपभोक्ता अपने सारे काम छोड़कर गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर है, इस ओर एजेंसी संचालक व अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में खासी नाराजगी है लगातार शिकायतों के बावजूद उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है।

गैस सिलेंडर के लिए लगानी पड़ रही लंबी लाइन 

उपभोक्ताओ ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन लगानी रही है आलम यह है कि सुबह 8 बजे से लंबी कतार में घंटो खड़े रहने के बावजूद गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. जहां उपभोक्ताओं  को 24 घंटे में सिलेंडर की डिलीवरी करनी होती है लेकिन यहां ग्राहकों को एजेंसी कार्यालय के कई दिनों तक चक्कर काटने पड़ते हैं. वही एजेंसी संचालक के द्वारा वितरण का स्थल बार-बार बदलने से उपभोक्ताओं  को परेशानी हो रही है।

बिना होम डिलीवरी 888 के स्थान पर 924 रुपए ले रहे

विक्रम गैस एजेंसी के वितरण स्थल जाने के बावजूद 888 के स्थान पर 924 रुपए लिए जा रहे हैं।  जानकारी के अभाव में उपभोक्ता संचालक को पूरी राशि देकर आ रहे हैं यह हाल एक एजेंसी संचालक से  पूछने पर उसे गैस सिलेंडर नहीं देने की धमकी दी जाती है घबराकर ग्राहक पूरी राशि देकर सिलेंडर ले रहे हैं यहां नियमों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।

संचालक की धमकी से उपभोक्ता खौफजदा 

शहर में दलाल सकरी उसे आसानी से दिया जाता है सिलेंडर

नाम नहीं छापने की शर्त पर कई उपभोक्ताओं ने बताया कि ओवररेट लेने व समय पर सिलेंडर नहीं देने का विरोध करने पर संचालक की ओर से गैस सिलेंडर नहीं देने की धमकी दी जाती है। वहीं उपभोक्ताओं से कहते है कि कहीं पर जाकर शिकायत करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. एजेंसी संचालक के व्यवहार से नाराज उपभोक्ताओं ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

वर्सन

शिकायत व जांच प्रतिवेदन के आधार पर नोटिस भेजा गया था समय सीमा पांच दिनों में एजेंसी संचालक के द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया है इसलिए आगे की कार्रवाई के लिए तेल कंपनी के सेल्स ऑफिसर को एलपीजी आपूर्ति व वितरण अधिनियम आदेश 2000 के तहत कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

ओंकार ठाकुर – जिला खाद्य अधिकारी बेमेतरा

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button