लोक सेवा केन्द्र द्वारा धोखाधड़ी

बैंक ऑफ बड़ौदा के लोक सेवा केंद्र संचालकों पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप
बेमेतरा जिला के ग्राम बरगा में, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं को ज्ञापन सौंपकर बैंक ऑफ बड़ौदा के लोक सेवा केंद्र संचालकों पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम हाटरांका में संचालित लोक सेवा केंद्र की संचालिका संगीता पाल और ग्राम बरगा के संचालक ओमप्रकाश पाल पिछले 2–3 वर्षों से भोले-भाले ग्रामीणों की जमा राशि उनके खातों में जमा करने के बजाय खुद के पास रखकर हेरफेर कर रहे थे। मामले का खुलासा तब हुआ जब हितग्राही अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालने बैंक पहुंचे। लेकिन खातों में पैसा जमा ही नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि पूछताछ करने पर संचालकों द्वारा मामले को राजनीतिक रंग देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ितों ने बताया कि इस मामले की शिकायत थान खम्हरिया थाना में भी की गई है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।अब ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर लोक सेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त किए जाएं।आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्यवाही की जाए और पीड़ितों की मेहनत की कमाई उन्हें वापस दिलाई जाए ।मामले मे कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा की आज जनदर्शन के दौरान ग्रामीण आए थे और शिकायत किए है! एक बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस चॉइस सेंटर भी चलाते थे। उनके द्वारा गलत तरीके से उनकी राशि का गबन किया गया है। तो इस विषय में इस प्रकार से बहुत गंभीर शिकायत हुई है ।इसमें एसडीएम को एवं पुलिस विभाग को जांच के आदेश के लिए निर्देश दिए गए हैं ।
बाईट…1 प्रतिष्ठा ममगाई, कलेक्टर बेमेतरा
बाईट.2 .प्रताप मेहर ग्रामीण
बाईट..3 ..ग्रामीण पीड़ित
बाईट…4 राजेश कुमार ग्रामीण पीड़ित








