Uncategorized

डीएवी स्कूल जांता के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलम्पियाड प्रतियोगिता में 8 पदक हासिल

डीए वी जांता के विद्यार्थियों ने फिर रचा नया कीर्तिमान

बेमेतरा:- हिंदी विकास संस्थान, दिल्ली द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड-2025 में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने 5 स्वर्ण, 2 रजत तथा 1 कांस्य पदक हासिल किए

स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में तिलेश्वर वर्मा (कक्षा चौथी), पिता– गोपाल वर्मा, निवासी पेंड्री; धवल दिल्लीवार (कक्षा पांचवीं), पिता– पुकेश्वर दिल्लीवार, निवासी पुलिस लाइन बेमेतरा; प्रवीण कुमार साहू (कक्षा छठवीं), पिता– छत्रपाल साहू, निवासी प्रतापपुर; कृतिका सिन्हा (कक्षा आठवीं), पिता– प्रदीप सिन्हा, निवासी सैगोना तथा त्रयंक साहू (कक्षा नवमी), पिता– महेश राम साहू, निवासी दाढ़ी शामिल हैं।

इसके अलावा सागर पाटले (कक्षा चौथी), पिता– हरिचंद पाटले, निवासी सारंगपुर तथा पीयूष पटेल (कक्षा छठवीं), पिता– रामेश्वर पटेल, निवासी मोहतरा ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि पूजा साहू (कक्षा सातवीं), पिता– हेमंत कुमार साहू, निवासी बेतर ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में विद्यालय के कई विद्यार्थियों का चयन नासों सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि अनेक क्षेत्रों में जैसे खेलकूद,वैज्ञानिक गतिविधियों, नवाचार के क्षेत्र में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय के कई छात्र-छात्राएं खेल व अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, जिससे विद्यालय की पहचान और भी मजबूत हुई है।

विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा विद्यालय के सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button