Uncategorized

केशव साहू बने भाजपा के नए जिला प्रवक्ता, बेमेतरा भाजपा में नई नियुक्तियों की घोषणा

बेमेतरा (छत्तीसगढ़): भारतीय जनता पार्टी, बेमेतरा जिला इकाई में संगठन की मजबूती को लेकर एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन माननीय पवन सायके कुशल मार्गदर्शन में, बेमेतरा जिला अध्यक्ष अजय साहू द्वारा जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणियों की नई सूची जारी की गई है।

केशव सांहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार, ग्राम नरी निवासी केशव सांहू को उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए ‘जिला प्रवक्ता’ (District Spokesperson) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

जिले में पार्टी के आधिकारिक पक्ष को मजबूती से रखने और संगठन की रीति-नीति को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रमुख नियुक्तियाँ एक नज़र में:

संगठन द्वारा जारी इस सूची में कुल 15 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:

राहुल अग्रवाल: सह-कोषाध्यक्ष

अंकुश तिवारी: सोशल मीडिया प्रभारी

विजय सिन्हा व विकास शुक्ला: जिला प्रवक्ता

प्रहलाद मिश्रा: मन की बात प्रमुख

संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

जिला अध्यक्ष अजय साहू ने विश्वास व्यक्त किया है कि इन नई नियुक्तियों से बेमेतरा जिले में भाजपा का आधार और अधिक मजबूत होगा। केशव साहू समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया एवं व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button