Uncategorized

आज दिनांक 3 मार्च सन 2026 दिन मंगलवार होली त्यौहार के पूर्व शासकीय प्राथमिक शाला बैजी स्कूल के बच्चों को बांटा गया बिस्किट एवं पाठ्य सामग्री व पेन।

पंथ हुज़ूर उदित मुनि नाम साहब द्वारा संचालित सदगुरू कबीर धर्मदास वंशावली मिशन के बैजी ग्राम ग्रामीण प्रतिनिधियों के द्वारा

प्राथमिक शाला बैजी स्कुल के बच्चों को परीक्षा के पूर्व पाठ्य सामग्री पेन पेंसिल रबर बिस्किट का किया गया वितरण ।

बेमेतरा जिला संस्था के द्वारा बच्चों को गुलाल लगाकर होली त्यौहार की दी बधाईयां

समिति व संस्था द्वारा साफ सफाई वृक्षारोपण प्रकृति सेवा नैतिक आचरण हेतु प्रेरित किया। प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे एवं स्टाफ श्री मति भारती वर्मा ने भविष्य के लिए स्वच्छता एवं नशा मुक्ति रैली हेतु ग्रामवासियों के साथ योजना तैयार किया।इस अवसर पर विजेंद्र वर्मा तामेश्वर वर्मा कोमल वर्मा दिनेश वर्मा कोमल वर्मा साजन वर्मा लता वर्मा एवं शाला परिवार अर्थात सभी बच्चे शामिल रहे। कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय था। संस्था के प्रधान पाठक ईश्वरी प्रसाद घृतलहरे सभी ग्रामीण जनों का आभार प्रकट किया ऐसे सराहनीय कार्यक्रम हेतु हम भी आप लोगों को हमेशा सहयोग प्रदान करते रहेंगे कह कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button