Uncategorized

5 करोड़ का गांजा जब्त

कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गुप्त चैंबर बनाकर तस्करी कर रहे एक कंटेनर को पकड़ते हुए 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस मामले में राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, थाना चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नागालैंड पासिंग कंटेनर के जरिए भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर ओडिशा से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर को रोका और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कंटेनर में बनाए गए गुप्त चैंबर से 30-30 किलो की 30 बोरियों में भरा करीब 9 क्विंटल यानी लगभग 900 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है। वहीं कंटेनर की कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से आयाज खान, निवासी भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से राजस्थान गांजा सप्लाई करने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button