सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही। • हत्या करने की नियत से अश्लील गाली गलौज करने एवं चाकू से पेट में वार कर चोट पहुचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

बेमेतरा:हत्या करने की नियत से अश्लील गाली गलौज करने एवं चाकू से पेट में वार कर चोट पहुचाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।
बेमेतरा जिला के प्रार्थी चंद्रशेखर साहू पिता अनिल साहू उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 नयापारा दाढी थाना दाढी जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.01.2026 को अपनी बहन के साथ पीजी कालेज बेमेतरा से घर वापसी के दौरान करीबन 02.30 बजे बेमेतरा चौपाटी अंदर बहन के साथ मोमोस खाने के लिये खड़े थे उसी समय मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एडी 7366 में दो व्यक्ति बाबू गुप्ता एवं एक अन्य आये और बाबू गुप्ता मोमांस सेंटर के पास इसे धक्का देते हुये चलने लगा तब उसे कैसे चल रहे हो देखकर नहीं चल सकते हो बोलने पर अश्लील गंदी-गंदी गालिया देकर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिसे देखकर उसका एक साथी इसके पास आकर अपने पास में रखे चाकू को निकाल कर इसे जान से मारने की नियत से चाकू से इसके पेट में प्राण घातक वार कर चोट पहुचाया है कि रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351(3), 115 (2), 109(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड न. 05 कचहरी पारा बेमेतरा एवं एक विधि से संघर्षरत बालक से पुछताछ करने पर अपराध स्वीकार किया। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू एवं मोटर सायकल क्रमांक सीजी 25 एडी 7366 को जप्त किया गया।
प्रकरण में आरोपी बाबू उर्फ अभिषेक गुप्ता पिता रामलोचन गुप्ता उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड न. 05 कचहरी पारा बेमेतरा को आज 31 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में पेश किया गया।








