Uncategorized

मुठभेड़ अपडेट- जिला बीजापुर

बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र के तर्रेम थाना क्षेत्रान्तर्गत जंगल पहाड़ी क्षेत्र में दक्षिण बस्तर डिवीजन DVCM उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर DRG बीजापुर एवं कोबरा की संयुक्त टीम अभियान पर निकली थी .ऑपरेशन के दौरान सुबह 07.00 बजे से सुरक्षा बलों एवं माओवादियों के बीच रूक-रूक कर फायरिंग जारी थी. मुठभेड़ में दक्षिण बस्तर डिवीजन के DVCM उधम सिंह (इनामी 08 लाख ) शव बरामद हुआ है .मुठभेड़ स्थल पर सर्च के दौरान 01 नग-AK 47 Rifles सहित विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री मुठभेड़ स्थल से बरामद हुआ

मुठभेड़ में मारे गये माओवादी के प्रारंभिक तौर पर शिनाख्त 

1. DVCM उधम सिंह, इंचार्ज प्लाटून नम्बर 30, दक्षिण बस्तर डिवीजन, ईनाम 08.00 लाख रूपये

निवासी कोत्तागुड़ा थाना बासागुड़ा जिला बीजापुर

2002-03 में संगठन में पार्टी सदस्य के रूप में शामिल हुआ । संगठन में शामिल होने के बाद से छत्तीसगढ़ – तेलंगाना बार्डर में सक्रिय रूप से कार्य किया । विगत 03 वर्ष से पामेड़ एरिया कमेटी में सक्रिय रहा है ।

अपराधिक विवरण :- जिला बीजापुर के अलग-अलग थानों में DVCM उधम सिंह के विरूद्ध कुल 09 अपराधिक मामले पंजीबद्ध है ।

बड़ी घटना जिसमें शामिल रहा है :-

• वर्ष -2023 थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत गुण्डम के जंगलों में पुलिस पार्टी पर हमला

• वर्ष 2024 – थाना बासागुड़ा क्षेत्रान्तर्गत पुतकेल-चिपुरभटटी के जंगल में पुलिस-माओवादी मुठभेड़

• वर्ष -2024 जिड़पल्ली कैम्प पर हमला

🔻 मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियार एवं अन्य सामग्री विवरण:-

1. 01 नग AK 47, 02 मैग्जीन,28 राउण्ड

कार्डेक्स वायर, वायरलेस सेट, मोबाईल, पोच, पिटठू, टिफिन बैग एवं अन्य माओवादी सामग्री

पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि- वर्ष 2025 में जिले में हुए अलग-अलग मुठभेड़ों में 163 माओवादी को मार गिराने में सुरक्षा बलों को सफलता मिली है.वर्ष 2026 में 11 माओवादी ढेर हुए है .इस प्रकार जनवरी 2024 से अब तक जिले में चलाये गये माओवादी विरोधी अभियान में कुल 232 माओवादी मारे गये, 1163 माओवादी गिरफ्तार हुए एवं 888 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button