Uncategorized

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत नवागढ़ में हुआ भव्य सामूहिक विवाह

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लॉक में भव्य राज्य एवं जिला स्तरीय 143 सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन नवागढ़ स्कूल ग्राउंड मैदान में सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक स्वरूप देने के उद्देश्य से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।इस योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह आयोजित कर न केवल विवाह की परंपराओं को सरल बनाया जा रहा है,बल्कि सामाजिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।नवागढ़ ब्लॉक में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयालदास बघेल, मंत्री खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, दीपेश साहु विधायक बेमेतरा,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहु सहित विशिष्ट अतिथि सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि कि भी उपस्थिति रही| कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को राज्य शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली सहायता राशि 35 हजार चेक या बैंक ड्राफ्ट एवं 15 हजार रुपए का उपहार वितरित किए गए। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना समाज में व्याप्त दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाओं पर अंकुश लगाने के साथ-साथ बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने की दिशा में एक सशक्त पहल है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाला यह भव्य आयोजन न केवल सामाजिक समानता को बढ़ावा देगा बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है।इस समारोह में नवयुगलों का पारम्परिक रीति रिवाजो के अनुसार विवाह सम्पन्न हुआ।वर वधु और उनके परिजनों के लिए अलग अलग आवास व भोजन की व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे। इस आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित की गई हैं। दयाल दास बघेल ने कहा कि 143 वर वधू को सामूहिक विवाह सम्पन्न कराने के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन को धन्यवाद व बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button