Uncategorized

मानव श्रृंखला एवं ग्राम भ्रमण के माध्यम से ‘विकसित भारत’ अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार

बेमेतरा – विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में मानव श्रृंखला एवं ग्राम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी अभियान की विस्तृत जानकारी दी जा रही है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्राम-ग्राम जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। मानव श्रृंखला के माध्यम से सामाजिक एकता, सामूहिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। वर्षा जल संचयन, तालाबों एवं जल स्रोतों के संरक्षण, अनावश्यक जल अपव्यय रोकने तथा पानी का सदुपयोग कर भविष्य के लिए जल बचाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जा रहा है।

ग्रामीणों को बताया गया कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण के बिना सतत विकास संभव नहीं है। अभियान के तहत घर-घर जल बचाने की आदत, खेतों में संतुलित सिंचाई, चेकडैम, सोख्ता गड्ढा एवं जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने विकसित भारत के निर्माण एवं जल संरक्षण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button