Uncategorized
बेटियों के लिए खुशखबरी-नीतू कोठारी

बजट पर प्रदेश महिला मोर्चा की सोशल मीडिया सह प्रभारी एवं नगर पालिका बेमेतरा की पार्षद नीतू कोठारी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास का स्वर्णिम युग है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बेटियों के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना की घोषणा की है, जिससे बेटियों को शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी और बेटियां सशक्त बनेगी।








