Uncategorized

बिना अनुमति: लाखों ईट का निर्माण, कार्रवाई के बाद भी बेखौफ संचालक ने ईट निर्माण रखा जारी

एरिगेशन विभाग के बांधा जलाशय के पार को सड़क बनाने को लेकर नोटिस जारी

बेमेतरा जिला के ग्राम पंचायत ताला के आश्रित ग्राम ढोकला में नियमों को ताक पर रखकर चिमनी ईट भट्ठा संचालन शुरू होने के पूर्व लाखों ईट निर्माण कर डंप करने व एनजीटी नियमों के उल्लंघन को लेकर कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई गई से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग की ओर से ईट भट्ठा संचालक को नोटिस जारी किया गया है। यहां ईट भट्ठा संचालक मनमानी पर उतारू है। पूर्व में खनिज विभाग व एनजीटी की जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर ईट भट्ठा संचालक पर जुर्माना लगाया गया था बावजूद बेखौफ ईट भट्ठा संचालक ने बिना अनुमति ईट का निर्माण जारी रखा।

एरिगेशन विभाग ने भट्ठा संचालक को किया नोटिस जारी

एरिगेशन विभाग के बांधा जलाशय पार को बतौर सड़क व्यवसायिक प्रयोजन हेतु उपयोग करने की जानकारी मिलने पर विभाग की टीम ग्राम ढोकला स्थित चिमनी ईट भट्टा पहुंची, यहां शिकायत सही पाए जाने पर ईट भट्टा संचालक को नोटिस जारी किया गया है। ईट भट्ठा संचालक मनमानी करते हुए ईट भट्टा के पीछे से बांधा जलाशय पार को सड़क बनाकर भारी वाहनों की आवाजाही की जाने लगी।

पांच बिंदुओं में कलेक्टर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग

कलेक्टर से की गई शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत ताला के आश्रित ग्राम ढोकला में नवनिर्मित चिमनी ईट भट्ठा संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिसमें विभिन्न विभागों के तय मानकों को दरकिनार किया गया है। पांच बिंदुओं में की गई शिकायत में नवनिर्मित ईट भट्ठा की दूरी सरकारी ओपन जेल से 80 से 100 मीटर, जो एनजीटी नियमों का खुला उल्लंघन है। ग्राम पंचायत से 2 हेक्टेयर की एनओसी लेकर 7 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर कार्य क्षेत्र का विस्तार करना। बिना अनुमति लाखों कच्चे ईट का निर्माण कर डंप करना। सरकारी बांधा जलाशय के पार को बतौर सड़क व्यवसायिक प्रयोजन के लिए उपयोग करना शामिल है।

एनजीटी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की थी कार्रवाई

शिकायतकर्ता ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल सेंट्रल जोन भोपाल से शिकायत कर नियमों के विरुद्ध ईट भट्टा संचालन शुरू करने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर एनजीटी भोपाल ने राज्य पर्यावरण विभाग, कलेक्टर व खनिज विभाग को जांच के निर्देश दिए थे, पर्यावरण, खनिज विभाग व रेवेन्यू की संयुक्त टीम जांच के लिए ईट भट्टा पहुंची थी। यहां नियमों के उल्लंघन के लिए संबंधित ईट भट्टा संचालक को जुर्माना लगाया गया था।

                     वर्सन

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग और रेवेन्यू की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर जाएगी। अग्रिम कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौपा जाएगा।

रोहित साहू – जिला खनिज अधिकारी

सीमांकन को लेकर भट्ठा संचालक व रेवेन्यू अधिकारियों के बयान में विरोधाभास

                       वर्सन

पर्यावरण विभाग के नियमों के अनुसार एनओसी ली गई है। जिसमें तहसीलदार व पटवारी की ओर से एनओसी मिली हुई है।

भारत साहू – ईट भट्ठा संचालक प्रतिनिधि

                       वर्सन

मेरी ओर से संबंधित चिमनी ईट भट्ठा संचालक को किसी प्रकार की कोई एनओसी नहीं दी गई है।

भूपेंद्र तिवारी-पटवारी ढोकला हल्का

                    वर्सन

मेरे द्वारा रोजाना दर्जनों सीमांकन किए जाते हैं। लगभग 2 वर्ष पूर्व किए गए इस सीमांकन के संबंध में विस्तृत जानकारी देने की स्थिति में अभी नहीं हूं, रिपोर्ट को तहसीलदार को सौंप दिया गया था।

निशा तारम -आरआई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button