Uncategorized

बिजली बिल से परेशान दिव्यांग कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय का लगाया गुहार अतिरिक्त बिजली बिल 

बेमेतरा:बेमेतरा जिले से इस वक्त की एक भावुक कर देने वाली और गंभीर खबर सामने आ रही है, जहां बढ़ते बिजली बिल की मार से त्रस्त एक दिव्यांग महिला न्याय की उम्मीद लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंची।

पूरा मामला बेमेतरा जिले के ग्राम कारेसरा का है, जहां रहने वाली एक दिव्यांग महिला पिछले कई महीनों से अतिरिक्त बिजली बिल से परेशान है। महिला का कहना है कि वह आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है और भारी-भरकम बिजली बिल चुकाने में पूरी तरह असमर्थ हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि इस महीने महिला के घर का बिजली बिल करीब 26 हजार रुपये आया है। इतनी बड़ी राशि देखकर महिला पूरी तरह टूट गई और मजबूरी में उसे कलेक्टर से गुहार लगानी पड़ी।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जब से घर में नया मीटर लगाया गया है, तब से बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गया है।

पहले जहां सामान्य बिल आता था, अब हर महीने हजारों रुपये का बिल थमाया जा रहा है।

दिव्यांग होने के कारण न तो वह नियमित काम कर पा रही है और न ही इतनी बड़ी रकम चुका सकती है।महिला ने कलेक्टर से मांग की है कि बिजली बिल की जांच कराई जाए गलत बिल को सुधारा जाए और उसे इस भारी आर्थिक बोझ से राहत दी जाए,अपनी बढ़ती परेशानियों और लाचारी के चलते आखिरकार दिव्यांग महिला को कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़े, जहां उसने प्रशासन से मानवीय आधार पर मदद की अपील की है।

अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी

गंभीरता से लेता है और क्या पीड़ित दिव्यांग महिला को बढ़ते बिजली बिल से राहत मिल पाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button