Uncategorized

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। 

सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही।

बेमेतरा, अभनपुर रायपुर सहित मध्यप्रदेश के साहपुरा जबलपुर में चोरी करने के मामले में 03 आरोपी बेमेतरा पुलिस के गिरफ्त में ।

चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम, घटना में प्रयुक्त बाईक, 03 नग मोबाईल जुमला कीमती लगभग 03 लाख 50 हजार 530 रूपये बरामद कर जप्त किया गया।

बेमेतरा – पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG)रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम, घटना में प्रयुक्त बाईक, 03 नग मोबाईल जुमला कीमती लगभग 03 लाख 50 हजार 530 रूपये बरामद कर जप्त किया गया ।

प्रार्थी विक्रम सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम जेवरा ठाकुर पारा थाना व जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 फरवरी 2026 को रात्रि करीबन 12.00 बजे से 06.00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा रात्रि में घर के मेनगेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर तीनों कमरों में लगे ताला तोड़कर कमरा अंदर तिजौरी में रखे चांदी के 05 नग सिक्का कीमती 10,000 रूपये, लक्ष्मी मां की चांदी की मूर्ति 01 नग कीमती 15,000 रूपये, पीतल, कांसे, तांबे के बर्तन कीमती करीबन 5000 एवं नगदी रकम 22,000 कुल कीमती 52,000 चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना बेमेतरा में धारा 331(4),305(ए), 3(5) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी विष्णु साहू उम्र 19 वर्ष निवासी कचना फाटक गणेश नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर, रूपेश सोना उम्र 19 वर्ष निवासी कचना फाटक चण्डी नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर, कृष्णा यादव उम्र 19 वर्ष निवासी रामलीला चौक खम्हारडीह जिला रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उपरोक्त चोरी के अलावा ग्राम रांका एवं अभनपुर रायपुर व मध्यप्रदेश के साहपुरा जबलपुर में चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के निशानदेही पर उपरोक्त चोरी के प्रकरण में चोरी गए चांदी के 03 नग मूर्ति, 05 नग चांदी के सिक्के, एक कटोरी, एक गिलास एवं चांदी के चम्मच, चोरी नगदी रकम 530 रूपये। ग्राम रांका में चोरी किये चांदी के आभूषण एवं साहपुर मध्यप्रदेश में चोरी किये चांदी एवं सोने के जेवर, सोने का एक सिक्का कुल जुमला 01 लाख 30 हजार घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 01 लाख रूपये, 03 नग आई फोन कीमती 01 लाख 20 हजार कुल जुमला कीमती लगभग 03 लाख 50 हजार 530 बरामद कर जप्त किया गया ।

 

आरोपी 01. विष्णु साहू पिता स्व. रामा साहू उम्र 19 वर्ष निवासी कचना फाटक गणेश नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर, 02. रूपेश सोना पिता सोनू सोना उम्र 19 वर्ष निवासी कचना फाटक चण्डी नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर, 03. कृष्णा यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 19 वर्ष निवासी रामलीला चौक खम्हारडीह जिला रायपुर को आज 22 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरी. जितेन्द्र कश्यप, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक मुकेश माहिरे, नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, संतोष धींवर, रेखन साहू थाना बेमेतरा से आरक्षक इन्द्रजीत पाण्डेय, देवेन्द्र साहू, चुरावन पाल, अमित निषाद, मालिक राम सिन्हा, सुशील यादव, महेश जांगड़े सहित समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button