Uncategorized

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने सुनी आम जनता की शिकायतें, निराकरण का दिया आश्वासन।

बेमेतरा,- पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं की जनसुनवाई की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए डीआईजी ने संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को विधिवत शिकायत के रूप में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर रीडर- 1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, स्टेनो संतोष सोनवानी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button