धान से भरा ट्रक से धान चोरी कर रहे थे जिसको मोहगांव समिति अध्यक्ष एवं प्रबंधक कर्मचारीयो ने पकडे

बेमेतरा जिले में लगातार संग्रहण केंद्र में धान शॉर्टेज का मामला आ रहा था वहीं मोहगांव समिति में धान लोड करके सरदा संग्रहण केंद्र जा रहे थे लेकिन परपोडा में एक व्यापारी के दुकान के सामने खड़े करके धान खाली किया गया उसी समय मोहगांव समिति अध्यक्ष त्रिलोकी साहू समिति प्रबंधक पहुंचे एवं निकाल रहे थे उसको पड़े फिर जिला प्रशासन को सूचना देकर पूरे अधिकारी मौके पर पहुंचकर ट्रक में त्रिपाल लगाकर सील करके संग्रहण केंद्र में ले जाया गया
साजा क्षेत्र की मोहगांव सोसाइटी से धान लोड कर शाम 5 बजे निकाले एक ट्रक देर रात 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में बेरला ब्लॉक के परपोड़ा में एक निजी व्यापारी के घर के सामने खाली होते पकड़ा गया। धान की इस अवैध हेराफेरी को मोहगांव समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक ने रंगे हाथ पकड़ा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है जानकारी के अनुसार, मोहगांव सोसाइटी से धान भरकर ट्रक रवाना हुआ था। संदेह होने पर मोहगांव समिति के अध्यक्ष त्रिलोकी साहू और प्रभारी समिति प्रबंधक नितिन साहू ने ट्रक का पीछा किया। उन्होंने देखा कि ट्रक परपोड़ा में एक व्यापारी के घर के सामने खड़ा होकर खाली हो रहा था। समिति के पदाधिकारियों को कार्रवाई करते देख ट्रक चालक घबरा गया और पकड़े जाने के डर से वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया








